Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना, आज लगेगा जांच शिविर

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर हरदा। मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत 18 वर्ष तक के बच्चों का नि:शुल्क हृदय रोग जांच परीक्षण शिविर 28 जून को आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचपी सिंह ने बताया कि यह शिविर जिला चिकित्सालय हरदा के डीईआईसी भवन क्षय केन्द्र के सामने प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में बंसल हॉस्पिटल भोपाल के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा जांच परीक्षण उपरान्त सर्जरी के लिए आवश्यक एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply