Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

तबादला नीति में बुलाए आवेदन, शुरू होगा तबादलों का मौसम

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश शासन द्वारा हाल ही में तबादलों से रोक हटा दी गई है। इसी के साथ राज्य में मानसून से पहले तबादलों का मौसम शुरू होने वाला है। शासन की नई तबादला नीति के तहत 30 जून तक सभी विभागों से आवेदन बुलवाए गए हैं। इसके तहत सभी विभागों में अमला तबादला सूची बनाने में जुटा हुआ है। अब शीघ्र ही यह ट्रांसफर सूची जारी हो जाएगी। इसके लिए 30 जून की डेटलाइन तय की गई है। माना जा रहा है कि शासकीय स्तर पर तबादला होने से शासन पर काफी आर्थिक दबाव आता है। इस कारण बीते सालों की तुलना में इसकी सूची शार्ट एंड स्वीट होगी, अर्थात तबादला होने वाले को मन-माफिक स्थान मिल जाएगा और उस पर धेला भी खर्च नहीं होगा। यही कारण है कि अनेक कर्मचारी अपने मनमाफिक जिलों और तहसील में जाने की जुगाड़ करने लगे हैं।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply