राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 30 जून को खरगोन में

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में खरगोन में 30 जून को महिला सम्मेलन और राज्य स्तरीय रोजगार दिवस होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आगर-मालवा, राजगढ़, छतरपुर एवं सीधी जिले के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का सोशल, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया से सीधा प्रसारण होगा।

सचिव एमएसएमई पी. नरहरि ने बताया कि जिला मुख्यालयों में कलेक्टर के नेतृत्व में जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों, उद्योग संघ के पदाधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा और जिला स्तरीय कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों द्वारा स्व-रोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति वितरण पत्र  दिलवाये जायेंगे।

119 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!