Skip to content
Sunday, 25 October 2026
मध्य प्रदेश

उज्जैन के श्री महाकाल सवारी मार्ग पर बिजली कंपनी की विशेष तैयारी

1 min read
Text Size:

भोपाल : उज्जैन में श्री महाकालेश्वर की सवारी 10 जुलाई से 11 सितंबर तक निकलेगी। इसके लिए मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी विशेष तैयारी कर रही है। ग्रिड, ट्रांसफार्मर, लाइनों के मैंटेनेंस के अलावा पोल पर कार्य कराए जा रहे है। बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि कि मंदिर से रामघाट पहुंचने एवं वापस दूसरे मार्ग से मंदिर लौटने तक करीब सात किमी क्षेत्र में बिजली के सात सौ पोल हैं। इन पोल पर फायबर शीट कवर लगाए जा रहे है। साढ़े चार से पांच फीट ऊंचे ये कवर सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे हैं, ताकि करंट नहीं लगे। बारिश के मौसम में सवारी निकलने से बिजली कंपनी द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य पांच जुलाई तक पूर्ण हो जाएगा। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि उक्त कार्य के लिए उज्जैन के अधीक्षण यंत्री पीएस चौहान एवं कार्यपालन यंत्री राजेश हरोड़े को दायित्व सौंपे गए हैं।

184 Views
What do you think?

Leave a Reply