Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
बैतूल

153 करोड़ की लागत से होगा बैतूल जिले की विद्युत अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण

1 min read
Text Size:

भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि बैतूल जिले की विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिये 153 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। इसमें से भारत सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण के तहत 135 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 18 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।

स्वीकृत राशि से कराये जाने वाले कार्यों में अति उच्च दाब 232/33 केव्ही पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, 35 किलोमीटर 132 केव्ही लाइन निर्माण, 5 नवीन 33/11 केव्ही उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिये 45 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, 82 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 441 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 464 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य, 1079 किलोमीटर उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं। इससे बैतूल जिले की लगभग 16 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी एवं आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply