आपातकाल मे कांग्रेसी अत्याचार के अनुभव किए साझा

बैतूल –  काली सुबह लोकतंत्र के काले इतिहास की इबारत लेकर आयी, तब युवा विद्यार्थीयो की आवाज को कांग्रेस सरकार ने दबाने के साथ साथ न्यायव्यवस्था के हाथ काटते हुए पत्रकारिता की भी लगाम कांग्रेस सरकार ने अपने हाथ में रखी। पूरा देश ही अप्रत्यक्ष रूप से बंद कर दिया गया। किताबो मे प्रजातंत्र के प्रहरीयो का कोई उल्लेख नही मिलता। क्योकि यह 22 महिने कांग्रेस की यातानाओ का इतिहास है। उक्त उदगार लोकतंत्र सेनानी व पूर्व सांसद सुभाष आहूजा ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित मीसाबंदी सम्मान व प्रबुद्वजन सम्मेन को संबोधित करते हुए कहा कि जब हाईकोर्ट में तत्तकालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपनी हार को बर्दास्त नही कर पाई और जयप्रकाश नारायण की रैली में जनता की विशाल भागीदारी देखी तो अपने चाटूकारो की सलाह पर देश में ग्रहण लगा दिया। जनता के मौलिक अधिकार तक छीन लिए गए, सम्मेलन को संबोधित करते हुए मीसाबंदी लोकतंत्र सेनानी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामचरित्र मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि उस वक्त कांग्रेस की सरकार कुर्सी क प्रेम में जनता की आवाज को तानाशाही से दबाने में लगी हुई थी। उस दौर की प्रताडना को हम आज भी नही भूल पाते है।

सरकारी सिस्टम का भय इस कदर था कि जब जेल से लौटे तो इसे भगवान की कृपा ही मानना पडा। आज अगर इज्जत के साथ जीना है तो अपनी जान कुर्बान भी कर सकते है। लेकिन संस्कृति पर आंच आए यह बर्दास्त नही होगा। जेल का अनुभव साझा करते हुए  मिश्रा ने कहा कि देश के प्रति जुनूनी युवा इतनी संख्या में बंद पडे थे कि सुबह दीर्घशंका से निर्वत होने के लिए भी ढाई सौ से ज्यादा लोगो के निर्वत होने की प्रतीक्षा करनी पडती थी। वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रबुद्वजन  निरगुरडकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रतिवर्ष होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मीसाबंदीयो के दर्शन का सौभाग्य मिलने से वे धन्य हुए। आज जिस भारत में हम हिन्दुत्वमय भारत को स्थापित होते देख रहे है उसे यथास्थिती अगली पीढि को देने के लिए वीरो का पावन स्मरण होना जरूरी है। आपातकाल देश में खुलाबंदी था जो नेतृत्व में भाग लेता उसे जेल में डाल दिया जाता आज नसीब से ऐसा नही है। हमारा नेतृत्व पूरे विश्व में भगवा लहरा रहा है। जिस स्वतंत्रता को आज हम अनुभव कर रहे है हमे उसके लिए पुनः हमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाना होगा।

श्री मोदी ने भारत की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाते हुए विश्व के मानचित्र पर भारत की ताकतवर छवि को सामने रखा है। जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित मीसाबंदी सम्मान समारोह व प्रबुद्वजन सम्मेलन के दौरान मीसाबंदी लोकतंत्र सैनानियो का सम्मान कर प्रबुद्वजनो संग उनके अनुभव सुने। सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के लोकतंत्र पर कालिख पोतने वाली आपातकाल पर बनी एक डाक्युमैंन्ट्री फिल्म भी दिखाई गई। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने किया एवं बुद्वीजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेन्द्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मीसाबंदी लोकतंत्र सैनानीयो का सम्मान पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा योगेश पंडाग्रे, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, वसंत बाबा माकोडे, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, पूर्व महिला आयोग सदस्य गंगा उइके सहित भाजपा नेताओ ने किया।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!