Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

हरे माधव भजन योग में समाजजन ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

1 min read
Text Size:

खंडवा- हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति खण्डवा एवं हरे माधव युथ टीम खण्डवा के तत्वाधान में हरे माधव भजन योग  सुबह आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षण के लिए महिलाएं अल सुबह आयोजन स्थल पर एकत्र हुईं। हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति अध्यक्ष महेश फतवानी और समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 6.30 बजे प्रारंभ हुआ और लगभग दो घंटे तक जारी रहा। इस अवसर पर सिंधी समाज के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी ने कहा कि इस धार्मिक जनहितकारी संस्था ने योग प्रशिक्षण का आयोजन कर आध्यात्मिक के साथ साथ शारीरिक स्वस्थता का अलख जगाया है, जो प्रशंसनीय और अनुकरणीय है।

उल्लेखनीय है कि योग के नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है। अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस 2023 पर देश-विदेश में हरिराया सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिबजी (हरे माधव बाबाजी) के मार्गदर्शन से हरे माधव भजन योग का सफल आयोजन संपन्न हुआ। जहाँ जनमानस की भारी उपस्थिति रही व सभी ने हरे माधव भजन योग कर शारीरिक, मानसिक व आत्मिक ऊर्जा की अनुभूति पाई। कार्यक्रम की सफलता पर हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति ने आम जनता का आभार व्यक्त किया है।

187 Views
What do you think?

Leave a Reply