Skip to content
Thursday, 22 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

टाइटैनिक देखने जाते वक्त रूबिक क्यूब साथ लेकर गया था सुलेमान दाऊद, समंदर में बनाना चाहता था वर्ल्ड रिकॉर्ड

3 min read
Text Size:

सुलेमान दाऊद की मां ने हादसे के बाद बताया है कि पहले भी टाइटैनिक के मलबे को देखने जाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा रद्द कर दी गई.

टाइटैनिक का मलबा दिखाने जा रही पनडुब्बी विस्फोट के कारण नष्ट हो चुकी है. पनडुब्बी में सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस पनडुब्बी में पाकिस्तानी मूल के अरबपति कारोबारी शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद भी शामिल थे. इस घटना के बाद पीड़ितों का परिवार सदमे में है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सुलेमान दाऊद अपनी यात्रा के दौरान विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अपने रूबिक क्यूब को अपने साथ ले गया था.

बीबीसी से बातचीत के दौरान सुलेमान दाऊद की मां ने बताया कि वह रूबिक क्यूब को सॉल्व करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाना चाहता था. इसके लिए उसने आवेदन भी किया था. वह रूबिक क्यूब को रिकॉर्ड समय में सॉल्व करने के लिए वर्षों से तैयारी में लगा हुआ था. इस रिकॉर्ड को वह अपनी टाइटैनिक यात्रा के दौरान पूरा करना चाहता था. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शहजादा दाऊद अपने बेटे के यादगार लम्हों को कैद करने के लिए अपने साथ एक कैमरा भी ले गए थे.

पनडुब्बी के संपर्क टूटा तब जहाज पर थी सुलेमान दाऊद मां 

सुलेमान दाऊद मां क्रिस्टीन दाऊद ने बताया कि जब उन्हें टाइटैनिक का मलबा दिखाने जा रही पनडुब्बी के संपर्क टूटने के बारे में पता चला, तब वह अपनी बेटी के साथ सबमर्सिबल के सहायक जहाज पोलर प्रिंस पर थीं. गौरतलब है कि हादसे का शिकार पनडुब्बी समंदर के अंदर जाने के करीब पौने दो घंटे बाद ही लापता हो गया. तब से ही लापता पनडुब्बी को लेकर खोजबीन शुरू कर दी गई, लेकिन घंटों मश्कत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी.

मां का भी था टाइटैनिक देखने जाने का प्लान 

सुलेमान दाऊद की मां ने कहा कि इससे पहले कहा कि पहले भी टाइटैनिक के मलबे को देखने जाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा रद्द कर दी गई. क्रिस्टीन ने बताया कि इस यात्रा पर जाने का उनका भी प्लान था लेकिन उनका मन आखिर में बदल गया.

गौरतलब है कि हादसे की शिकार हुई सबमरीन में पांच लोग सवार थे. जिसमें सबमरीन को बनाने वाली कंपनी ओशीन गेट के CEO स्टॉकटॉन रश, फ्रांस के मैरिटाइम एक्सपर्ट पॉल हेनरी नार्गिओलेट, दुबई बेस्ड ब्रिटिश बिजनेसमैन हैमिश हार्डिंग, पाकिस्तानी- ब्रिटिश बिजनेसमैन शहजादा दाऊद और उनके 19 साल के बेटे सुलेमान. इन सभी की मौत के बाद इनका परिवार सदमे में है.

172 Views
What do you think?

Leave a Reply