अभ्यास वर्ग में 22 आचार्य-दीदियों ने की सहभागिता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- विद्या भारती मालवा की प्रेरणा से सरस्वती शिशु मंदिर वैकुंठ नगर में दो दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इस वर्ग में विद्यालय के कुल 22 आचार्य दीदियों ने सहभागिता की। वर्ग के दौरान प्रात: 10 से सायं 5 बजे तक विभिन्न सत्रों में शारीरिक अभ्यास, वंदना प्रार्थना अभ्यास, शिक्षण कालांश, पाठ योजना, शैक्षणिक एवं पाठ्येत्तरदायित्व की वार्षिक कार्य योजना का निर्माण आदि किया गया।

समापन सत्र में समिति के पदाधिकारियों अशोक पूर्णवासी, आशाराम साहू, भूपेंद्र सिंह चौहान एवं दुर्गेश जोशी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। अंत में शांति मंत्र के साथ इस वर्ग का समापन हुआ।

153 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!