गोंड समाज ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- गोंड समाज महासभा जिला इकाई खंडवा द्वारा गोंड समाज परिवार मिलन समारोह एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर भावना शाह, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुंवर दिव्या दित्य शाह एवं गोंड समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस पतेती थे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अतिथियों द्वारा ग्राम टिठिया जोशी में सर्वप्रथम पेनठाना बड़ा देव का मंदिर का भूमि पूजन किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत बड़ादेव के सुमिरन से की गई। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में गोंडी गीत आदिवासी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कुंवर दिव्यादित्य शाह ने समाज को एकजुट रहने एवं समाज को शिक्षा का स्तर बढ़ाने के संबंध में सतत प्रयास करने का अनुरोध किया। मुख्य अतिथि भावना शाह ने बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप उद्बोधन दिया एवं छात्रों का हौसला बढ़ाने तथा उनका सदैव सहयोग करने को करने की बात कही। कार्यक्रम का आभार विजय सिंह काकोरिया जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य ओमप्रकाश उईके, सुभाष धुर्वे, किशोर वाडिया, प्रदीप परते, मुकेश उईके एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 156

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!