आगामी त्यौहार को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मूंदी- आगामी त्योहार बकरा ईद को देखते हुए मूंदी थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी केडी तिवारी ने बकरा ईद को देखते हुए शांति एवं उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की। शांति समिति की बैठक में उपस्थित गणमान्यजनों ने पुलिस प्रशासन को भी यह त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने का आश्वासन दिया और बताया कि मूंदी में हिंदू मुस्लिम के त्यौहार में आपसी भाईचारा एवं प्रेम रहता है। दो पुलिसकर्मी ही पयाप्त है।

29 जून को संभवत: ईद मनाए जाने की संभावना है। ईदगाह पर नमाज होगी और मौसम की अनुकुलता नहीं रही तो तीन मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। बैठक में एएसआई सूरज पाटील, मनोज सोनी, राजू कानूगो, सुभाष राठौर, आशिफ मलिक, इसाक गौरी, वसीम खत्री, सलामू भाई एवं थाने का स्टाफ तथा गणमान्यजन मौजुद थे।

118 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!