Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

के.पी. महाविद्यालय में प्रारंभ होंगे नवीन पाठ्यक्रम

2 min read
Text Size:

देवास-  कृष्णाजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास की जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मनीष पारीक, समिति के सचिव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रतन सिंह अनारे, सांसद प्रतिनिधि नयन कानूनगो तथा समिति सदस्यों के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक के आरंभ में समिति प्रभारी डॉ आरके मराठा ने सभी का परिचय दिया तथा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।  पारीक ने नवीन सत्र में महाविद्यालय में विभिन्न में पाठ्यक्रम प्रारंभ करने हेतु समिति सदस्यों से चर्चा की और बीसीए, अनुवाद, टूरिज्म तथा जीएसटी में पाठ्यक्रम प्रारंभ करने पर चर्चा की गई जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। श्री पारीक ने कहा कि जिले का अग्रणी महाविद्यालय होने के नाते यहां पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को भी प्रारंभ करने की आवश्यकता है जिससे जिले के आसपास के ग्रामीण विद्यार्थी प्रवेश लेकर अपनी शिक्षा रुचि अनुसार पूरी कर सकें।

इसी कड़ी में एम ए हिंदी साहित्य, समाजशास्त्र तथा एमएसडब्ल्यू जैसे उन्नत पाठ्यक्रम प्रारंभ करने पर चर्चा की गई जिसे सभी ने एकमत होकर प्रस्ताव को पारित किया। समिति सदस्य ने नेक के प्रस्तावित दौरे पर भी चर्चा की और और आश्वस्त किया कि वह हर संभव महाविद्यालय विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर विज्ञान महाविद्यालय देवास के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष आशीष व्यास तथा समिति सदस्य राजेश खत्री, हिमांशु राजोले, संकेत राय, राधेश्याम सोनी, विशाल अग्रवाल, नवीन सिंह सोलंकी, गिरीश अग्रवाल, धर्मेंद्र सोनी, सुमेर सिंह जादौन, अरविंद महाजन, महेश मीठे, प्रेम चावड़ा, अजीत सिंह पवार, संजय शुक्ला, लोकेंद्र शुक्ला, पुष्पेंद्र सिंह झाला, संतोष पंचोली, विजय बाथम, गुरुचरण चौधरी, आनंद दुबे, मीना भावलकर बैठक का समन्वय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ दीप्ति ढवले, डॉ आरके मराठा डॉ संजय गाडगे ने किया तथा आभार संग्रामसिंह साठे ने माना।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply