दादी सरस्वती ने भाईचारे की भावना को जागृत कर आध्यात्म का मार्ग प्रशस्त किया- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग सेंटर मै सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं एवं सेंटर से जुड़े भाई बहनों ने जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में दादी जगदंबा सरस्वती की 58 वी पुण्यतिथि मनाई गई। ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मम्मा आज हमारे बीच मे नहीं है, फिर भी वह हमारे मन में बसी हुई है। दादी जी ने आध्यात्मिक चिंतन की ऐसी गंगा बहाई कि उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।

दादी ने इस संस्था में अपने पूरे 28 वर्ष समर्पित किए और हर व्यक्ति के मन में प्रेम सहनशीलता और आपसी भाईचारे की भावना को जागृत किया और जीवन में सुख शांति प्राप्त करने के लिए आध्यात्मिकता का मार्ग बताया। दादी ने अध्यात्म की गंगा बहा कर मानवता कायम की। मुख्य अतिथि समाजसेवी इंदरसिंह गोड, रामेश्वर जलोदिया, नारायण व्यास,  दुर्गा व्यास, नरेंद्र मिश्रा, सत्यनारायण पांचाल, भगवानदास रावल, उमेदसिंह राठौड़, मनीषा बहन, हेमा बहन, अपूलश्री बहन, विवेक भाई, रत्नप्रभा बहन, ज्योति बहन, सुनीता बहन, बद्री भाई, पूरन भाई, आयुष भाई आदि उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 152

Leave a Reply

error: Content is protected !!