पिता के एक लोते पुत्र की कुएं में डूबने से हुई मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार बड़वाह समीपस्थ लोंदी बी में सोमवार सुबह एक 16 वर्षीय बालक के साथ अज्ञात कारणों से एक घटना घटित हुई। जिसकी जानकारी परिजनो को मिलने पर उन्होंने गांव के ही एक कुए पर जाकर देखा। जहा बालक की चप्पल देखी गई। जिसको देख परिजनों ने बालक को कुएं में गिरने की शंका जाहिर की। जब परिजनों ने कुएं में छानबीन की तो बालक गोकुल पिता दिनेश राठौर कुएं में गिरा मिला। जिसे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। इस मामले में गोकुल के फूफा फकीरा ने बताया कि सोमवार सुबह गोकुल अपने घर से सोमवार सुबह करीब 8 बजे प्रतिदिन की तरह बकरी चराने अन्य दोस्तों के साथ गांव में ही गया था। जहां वह कुएं में गिर गया। हालांकि जब गोकुल को हमने कुए से बाहर निकाला तो उसकी सास चल रही थी। जिसे हम उपचार के लिए बड़वाह शासकीय अस्पताल लेकर आ रहे थे। तभी गोकुल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिस की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलाल मृतक गोकुल का पीएम शासकीय अस्पताल बड़वाह में करवाया जा रहा है।

नौवीं क्लास का छात्र था मृतक

परिजनो ने बताया की गोकुल ने हाल ही में नौवीं क्लास में एडमिशन लिया था। गोकुल अपने पिता का एक लोता पुत्र था। जबकि उसकी अन्य दो बहने है। इस घटना के बाद मां लक्ष्मी पति दिनेश का रो रो कर बुरा हाल है। वह अस्पताल में बार बार अपने बेटे को पुकार कर विलाप कर रही है। मृतक के पिता दिनेश मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पालन करता है।

Views Today: 2

Total Views: 130

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!