Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

समर कैंप समापन पर बच्चों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

1 min read

खंडवा- खेल एवं कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समर कैंप का समापन हुआ। इस दौरान समर कैंप में भाग लेने वाले निमाड़ ताइक्वांडो क्लब के छात्र-छात्राओं जिला खेल अधिकारी सहित अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब के खेल प्रशिक्षक राजेंद्र राजपूत ने बताया कि प्रमाण पत्र पाते ही बच्चों के चेहरे उत्साह से खिल उठे।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा, निमाड़ ताइक्वांडो क्लब के संचालक मुगीस खान, जिला ताइक्वांडो क्लब अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, जिला सचिव नागेश वालंजकर, हिमांशु राठवे, विकास मोहे ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

208 Views

Leave a Reply