Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
खंडवा

श्रावण मास में शिवभक्तों को असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखें – एसडीएम

3 min read

ओंकारेश्वर- भोले बाबा की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में श्रावण मास के दौरान लाखों की संख्या में शिवभक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। इन शिव भक्तों को दर्शन, स्नान आदि में कोई परेशानी न हो इसको लेकर एसडीएम ने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम चंदर सिंह सोलंकी ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि इस बार श्रावण मास दो है। तीर्थनगरी में भक्तो का दबाब ज्यादा रहेगा। इस दौरान आठ-आठ शनिवार,  रविवार, सोमवार आएंगे जिनमें अत्यधिक भीड़ बढ़ने की संभावना है। श्रावण मास में आने वाले शिव भक्तो को कोई परेशानी असुविधा ना हो इसके लिए पानी, बिजली, सफाई के विशेष प्रबंध किए जाएं। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर घाटों पर सुरक्षा के लिए नावे, तैराक, सेनानी करें। बारिश में कोई भी भक्त बिना छत के नहीं सोए इसका भी ध्यान रखें। होटलों पर मिलने वाली खाद्य सामग्री की समय-समय पर जांच की जाए। नाव और आटो संचालन नियमानुसार किया जाए। मंदिर में भक्तो को दर्शन स्पष्ट हो इसका भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य विभाग मंदिर में प्राथमिक उपचार केम्प लगाएंगे। मंदिर में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी जनरेटर भी रहेगा ताकि किसी प्रकार की परेशानी भक्तों को न हो। आवगमन में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को सख्ती से हटाया जाए। झूला पुल पर क्षमता से अधिक लोड न होने दिया जाए। भीड़ के अनुसार रुट में बदलाव किया जाए।

एसडीएम ने कहा कि 27 जून को एक बैठक महासवारियों एवं अंतिम शाही महासवारी के रुट आदि एवंनाविकों, पंडे, पुजारियों, सवारी आटो, पत्रकारों और नागरिकों के साथ 4 बजे कंट्रोल रूम मान्धाता में रखी गई है। सभी को इस बैठक की सूचना दें। आयोजित बैठक एसडीएम चंदर सिंह सोलंकी के साथ एसडीओपी राकेश पेन्ड्रों, टीआई बलजीत सिंह बिसेन, नायब तहसीलदार उदय मंडलोई, मंदिर ट्रस्ट सहायक कार्यपालन अधिकारी अशोक महाजन, सुपर वायजर आशीष दीक्षित, डा. रवि वर्मा, नगर परिषद, खाद्य विभाग, बिजली विभाग, महिला बाल विकास विभाग, होमगार्ड कमाडेंट चौहान सहित अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

हजारों भक्तों ने किए दर्शन

 छुट्टी के चलते तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में अच्छी खासी भीड़ रही। भक्तों ने मां नर्मदा में डुबकी लगा कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। मंदिर गर्भ गृह से दर्शन कर भक्तो तेजी से निकाला गया। भक्तों ने नौका विहार भी किया। झूला पुल पर भक्तों का काफी दबाब रहा। इस दौरान झूला पुल पर लगे मधु मक्खी के छत्ते से मक्खियों के भड़कने से भगदड़ की स्थिति बन गई। समय रहते यहां से छत्ता नहीं हटाया गया तो आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस के अनुसार करीब 60 हजार से भी अधिक भक्त ओंकारेश्वर पहुंचे। टीआई बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि  जिले से पुलिस और होमगार्ड का विशेष बल बुलाया जाता है। तीनों दिन भीड़ रहती है। घाटों से प्रतिबंध हटने से नर्मदा स्नान करने वाले भक्तों की भी भारी भीड़ घाटों पर रही। सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्थानों पर बल तैनात किया गया था।

128 Views
128 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply