Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

महायज्ञ की पूर्णाहूति पर माता टेकरी पर विशाल भंडारा आज

1 min read

देवास- माँ चामुण्डा प्रकटोत्सव समिति द्वारा माँ चामुण्डा माता के मंदिर पर अभिजीत मुहूर्त में महायज्ञ की पूर्णाहूति पर आज पुजारी परिवार एवं जनसहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। अध्यक्ष अशोकनाथ पुजारी ने बताया कि आज महायज्ञ की पूर्णाहूति पर चामुण्डा माता मंदिर प्रांगण में दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

पूर्णाहूति के पश्चात परिक्रमा मार्ग पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। भंडारे को सफल बनाने के लिए रितेष पुजारी, संतोष पुजारी, महेश पुजारी, संदीप पुजारी, संजय पुजारी विनय पुजारी सहित समिति सदस्यों ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर माँ का प्रसाद अवश्य ग्रहण करे।

262 Views

Leave a Reply