Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

देश प्रदेश की उन्नति और हिंदू राष्ट्र घोषणा की कामना के साथ अमरनाथ यात्रियों का दल रवाना

2 min read

देवास- जम्मू कश्मीर की बर्फीली पर्वत श्रृंखलाओं में अमरनाथ गुफा पर बाबा बर्फानी का बड़ा प्राकृतिक स्वरूप प्रकट हो गया है।
देश प्रदेश की उन्नति और हिंदू राष्ट्र की घोषणा की कामना लेकर 26 वर्षो से लगातार बाबा बर्फानी के सर्वप्रथम दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने वाले शिव शक्ति सेवा मंडल के युवा शैलेन्द्र सिंह गौड़ (डॉ. नानू) के नेतृत्व में  8 यात्रियों का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भोले की फौज करेगी मौज का नारा लगाते के साथ रवाना हुए। प्रतिवर्ष अमरनाथ यात्रियों को फार्म, पंजीयन, मेडिकल फिटनेस एवं अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाकर श्रद्धालुओं को प्रेरित करने वाले श्री गौड़ ने बताया कि देवास जिले में लगभग 2000 एवं सम्पूर्ण देश में अभी तक 4 लाख से अधिक दर्शनार्थियों का पंजीयन हो चुका है। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे शैलेन्द्र सिंह गौड़ सहित जत्थे में शामिल विष्णु तइलवनकर, जीतु माली, उदय बंसल, अंकुश जाधव, राजेन्द्र कुमावत, सांई राठौर, हिमांशु गेहलोत का स्वागत सुभाष चौक पर शिवशक्ति नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया।

सभी यात्रियों ने खेड़ापति हनुमान मंदिर पर दर्शन कर अपनी यात्रा प्रारंभ की इस अवसर पर देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, उपाध्यक्ष शेखर कौशल ने भगवा गमछे पहनाकर सभी यात्रियों का सत्कार किया इस अवसर पर डॉ निशिथ गगरानी, पंडित जितेंद्र शर्मा, पंडित मयूर व्यास, प्रद्युमन सिंह गौड़, राजकुमार ठाकुर, रवि कसेरा, जगदीश ठाकुर, चांदमल सोनी, महिंद्र कसेरा, आशु कौशल, संतोष डोडिया, अनिकेत माली ने पुष्पमालाएॅ पहनाते हुए सकुशल यात्रा की शुभकामनाएॅ देते हुए विदाई दी। अमरनाथ यात्रियो को रवानगी के पूर्व नीम, गुलमोहर, बिलवपत्र पौधों और बीज उपहार स्वरूप भेंट किए गए, पूरी यात्रा के दौरान यात्री जहां-जहां विश्राम करेंगे उस स्थान पर बीजों का रोपण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण की रक्षा व वातावरण स्वच्छ रहे।
कोरोना काल एवं धारा 370 हटने के बाद दुसरी यात्रा
शैलेन्द्र सिंह गौड़ ने बताया कि कोरोना काल के कारण यात्रा नही हो पा रही थी, जिससे भक्तों में निराशा थी। जम्मू कश्मीर को देश से अलग-थलग करने वाली धारा 370 हटाए जाने के बाद प्रशासन श्राइन बोर्ड द्वारा विगत वर्ष अमरनाथ यात्रा पुन: शुरू की गई, जिससे देशभर सहित स्थानीय भक्तों में काफी उत्साह देखा गया।

136 Views

Leave a Reply