अनोखा तीर, हरदा। अभाविप के संगठन मंत्री अतुल बुधौलिया को आज एक कार्यक्रम दौरान भावभीनी विदाई दी। बुधोलिया के १ वर्ष के कार्यकाल में अभाविप द्वारा कई ऐतिहासिक कार्यक्रम किए गए। जिसमें आंदोलन, छात्र सम्मेलन 8 हजार की संख्या में किया। छात्र की समस्या को तत्काल समाधान करना, कार्यकर्ताओ को अनुशासन में रहकर कार्य करने की कला जो अतुल बुधौलिया ने सिखाई। उनका हरदा के हर व्यक्ति से जुड़ाव था, चाहे वह पत्रकार हो, प्रसाशनिक अधिकारी, कॉलेज प्राचार्य, स्कूल प्राचार्य सभी से आत्मीय सबंध थे। आज उनके विदाई कार्यक्रम में समस्त छात्र, वर्तमान कार्यकर्ता एवं पूर्व कार्यकर्ता उपस्थित थे।







