रोटरी क्लब एवं आनंद नेत्रालय द्वारा आज विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा – रोटरी क्लब एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसका उद्देश्य समाज कल्याण और सेवा भाव का है खंडवा रोटरी क्लब द्वारा वर्षभर सामाजिक सेवा कार्य किए जाते हैं वहीं राष्ट्रीय मिशन के कार्यों में भी या कल आप अपना सहयोग प्रदान करता है समाजसेवी व क्लब के सदस्य ने बताया कि वर्षों से रोटरी क्लब द्वारा विकलांग भाई बहनों के लिए कृत्रिम हाथ और पैर उपलब्ध कराकर उनके जीवन में नई रोशनी देने का कार्य किया जा रहा है रोटरी क्लब खंडवा द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार
इस वर्ष भी स्वर्गीय रोटेरियन डॉ यू जी राठौर स्मृति निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ललित कला मांटेसरी स्कूल शिक्षक नगर आनंदम नेत्रालय में किया जा रहा है।

जिसमें शहर के प्रतिष्ठित विभिन्न विधाओं के चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे और अपनी सेवाएं देंगे , प्रातः 9 से 10बजे कैंप शुभारंभ एवं स्वल्पाहार प्रातः  10 से  दोप 1.30 बजे तक मरीजों की जांच एवं दवाई वितरण   दोप  1.30 से 2.30 बजे : समापन कार्यक्रम एवं डॉक्टरों का सम्मान किया जाएगा ।आयोजित निशुल्क शिविर में नाक कान गला, स्त्री रोग ,चमड़ी रोग ,हड्डी रोग ,बाल रोग, जनरल मेडिसिन, फिजियोथेरेपिस्ट ,दंत रोग ,जनरल सर्जन एवं पेट रोग के लिए शहर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित होकर मरीजों का इलाज कर उचित मार्गदर्शन देते हुए दवाइयों का वितरण करेंगे क्लब के अध्यक्ष सुनील बंसल सचिव अतुल अग्रवाल रोटेरियन अनुराग राठौर आनंदम नेत्रालय परिवार ने सभी मरीजों से आयोजित शिविर का लाभ लेने का अनुरोध किया है

Views Today: 4

Total Views: 148

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!