Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

आयुक्त द्वारा वार्ड 24, 25, 26 के क्षेत्रो मे सफाई कार्याे का औचक निरीक्षण

1 min read
Text Size:

देवास- स्वच्छता अभियान के तहत शहर मे चल रहा है। सफाई अभियान जिसमे दोनो समय सडक सफाई, नालियो की सफाई, व्यवसायिक क्षेत्रो मे रात्रीकालीन सफाई, डस्टबीनो की सफाई की जा रही है। जिसके तहत वार्ड 24, 25, 26 के क्षेत्रो मे सफाई कार्याे का औचक निरीक्षण आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा प्रातकाल किया गया। आयुक्त द्वारा इन वार्ड क्षेत्रो मे स्वास्थ्य निरीक्षको, दरोगाओ से कर्मचारियो की उपस्थिती के बारे मे जानकारी ली।

साथ ही वार्ड क्षेत्रो मे दरोगाओ को व्यावसायिक क्षेत्रो मे रात्रीकालीन सफाई व्यवस्थाओ मे फोकस दिये जाने हेतु कहा। साथ ही नालियो की सफाई के साथ किटनाशक दवाई डाली जाने हेतु कहा गया। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया एवं अन्य अधिकारी साथ रहे।

155 Views
What do you think?

Leave a Reply