ऑल इंडिया गुर्जर विकास संगठन का प्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- ऑल इंडिया गुर्जर विकास संगठन मप्र का गुर्जर प्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुआ। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह हर्षाना के नेतृत्व में सम्पन्न हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी थे। कार्यक्रम में कांग्रेस समर्थित प्रदेशभर के विधायक एवं पूर्व विधायक विशेष रूप से शामिल हुए। सम्मेलन केा मुरैना विधायक राकेश मावई, पूर्व विधायक आर.आर. दोगने, पूर्व सांसद ताराचंद पटेल सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि कमलनाथ जी ने समाज को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को माना जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को विधानसभा से उम्मीदवार बनाया जाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों द्वारा उन्हें जिस प्रकार सहयोग दिया जा रहा है उसके लिए धन्यवाद व आभार माना।

इस अवसर पर कमलनाथ जी को गुर्जर गौरव के रूप में तलवार भी भेंट की गई। समारोह में देवास जिले का नेतृत्व संगठन प्रदेश महासचिव सुरेश चौधरी एडवोकेट, डॉ. गोविंद यादव, सोनू पहलवान, चेतन गुर्जर, अनिल गुर्जर, भगवान सिंह गुर्जर, संजू गुर्जर बड़ी संख्या में समाजजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री चौधरी ने अपने उद्बोधन में समाज हित में 4 प्रतिशत गुर्जर समाज को आरक्षण, देवनारायण बोर्ड का गठन एवं प्रदेश से 25 समाज के नेताओं के कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी नियुक्त किए जाने की मांग रखी। कार्यक्रम में कमलनाथ जी को यह भी अवगत कराया कि यदि विधानसभा से गुर्जर समाज के लोगों को टिकिट दिया गया तो पूरा समाज आपके साथ एकजुट होकर कार्य कर मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। पूर्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा 9 व्यक्तियों को प्रत्याशी चुना गया था, जिसमें से 6 समाज के लोग चुनाव जीते थे। जहां भी गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र है। वहां से हर बार गुर्जर समाज के प्रत्याशी को विजय  मिली है। कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र सिंह हर्षाना ने किया।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!