Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

महाकाल लोक घोटाला, सतपुड़ा भवन में आग सहित अन्य समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस दिया ज्ञापन

3 min read
Text Size:

देवास – प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर  कांग्रेसजनों ने महाकाल लोक में हुए महा घोटाला, सतपुड़ा भवन में आग, बिजली कटौती, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में ज्ञापन राज्यपाल मंगू भाई पटेल के नाम डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा को सौंपा। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी एवं ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। ज्ञापन में मांग की गई कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार घोटाले भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के कारण आज पूरे प्रदेश में बदनाम हो चुकी है। विगत दिनों  हल्की आंधी चलने से ही महांकाल लोक पर बनी प्रतिमाएं गिर गई। वही राजधानी भोपाल के सचिवालय सतपुड़ा भवन में भीषण आग लगी। जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। साथ ही प्रदेश में अघोषित रूप से बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम नागरिक बुरी तरह परेशान है। यहां तक की सरकारी अस्पताल में बिजली कटौती हो रही है।

बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल डीजल के दामों पर भारी वृद्धि, बेरोजगारी, महिलाओं व अबोध बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार किसी से छिपी नहीं है। वहीं प्रदेश सरकार इन विषय पर कुंभकरण की तरह सो रही है ऐसे में आप प्रदेश के  मुखिया होने के नाते इन विषयों पर सरकार से सही कदम उठाने के लिए निर्देश दे। पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आज हमने पूरे प्रदेश में शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ ज्ञापन धरना आयोजित किया है। इसका मकसद है कि हम भी जागे जनता को भी जगायेंगे। शिवराज सिंह सरकार अखंड भ्रष्टाचार में डूबी है। महांकाल लोक के लिए कमलनाथ जी ने 300 करोड़ रुपए की राशि महाकाल लोक के सौंदर्यीकरण व धार्मिक आस्था को प्रबल करने हेतु स्वीकृत की थी। जब मैं उज्जैन का प्रभारी मंत्री था, लेकिन शिवराज सिंह और उनके 40 चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा।

सप्त ऋषि की प्रतिमा को कमल के फूल पर बैठे दर्शाया गया था, लेकिन प्रतिमा धातु के बजाय प्लास्टिक के बना दी। सप्त ऋषि सनातन धर्म के रक्षक माने जाते हैं। वह कमल के फूल को छोड़ धरती पर आ गिरे भगवान भी इन दुष्टो को छोड़ चुके हैं। बजरंग बली ने कर्नाटक में बता दिया है। सतपुड़ा सरकारी भवन है जहां विभिन्न विभाग संचालित होते हे जिनमें स्वास्थ्य विभाग कि वे फाइलें जिनमें कोरोला काल, आयुष्मान मैं अरबों रुपए का घोटाला हुआ। ज्ञापन का वाचन शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के सह प्रभारी चंद्रप्रकाश चौरडिय़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला देवी अटारिया, जय सिंह ठाकुर, जयप्रकाश शास्त्री, राजवीर सिंह बघेल, रघुवीर सिंह बघेल, भगवान सिंह चावड़ा, प्रदीप चौधरी, दीपेश कानूनगो, पंकज वर्मा, राहुल पवार, डॉ. रितेश शर्मा, रियाज नागौरी शाहिद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply