Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मध्यप्रदेश शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में राज्य सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों के महँगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से अपनी समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की और ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के हितों का हमेशा ख्याल रखती है। इस मौके पर अध्यक्ष राज्य कर्मचारी कल्याण समिति  रमेश शर्मा और मध्यप्रदेश निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष  शिव कुमार चौबे भी मौजूद थे।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply