Skip to content
Monday, 26 October 2026
हरदा

50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालकर पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर

2 min read
12 2 6
Text Size:

-घंटाघर क्षेत्र से चोरी हुई 50 हजार की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी जेल भेजा

अनोखा तीर, हरदा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद की है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की। पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को मुकेश सिसोदिया निवासी खेड़ी मेहमूदाबाद, नहालखेड़ा रोड हरदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घंटाघर क्षेत्र में खड़ी उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 391/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शर्मा कॉलोनी निवासी नीतेश (26), पिता जयसिंह वावैसिया को चिन्हित किया। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने आरोपी को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी, एएसआई महेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अनिल तथा आरक्षक वीरेंद्र और सचिन की भूमिका रही।

फोटो 12-13

0 Views
What do you think?

Leave a Reply