2027 तक टॉप-5 ईवी कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य
अनोखा तीर, हरदा। काइनेटिक ईवी के सेल्स एंड डीलर डेवलपमेंट हेड रवि शेट्टी ने 24 अक्टूबर को हरदा स्थित पूनम काइनेटिक शोरूम का दौरा कर टीम को बिक्री बढ़ाने और बेहतर ग्राहक सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कंपनी का लक्ष्य 2027 तक देश की टॉप-5 ईवी कंपनियों में शामिल होना है। इस दौरान उन्होंने कंपनी की 3.1 केडब्लूएच एलएफपी (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी तकनीक और बाजार विस्तार योजनाओं की जानकारी दी। कंपनी के अनुसार, वर्तमान में देशभर में 80 से अधिक डीलरशिप पर शोरूम और वर्कशॉप संचालित हो रहे हैं। फेस्टिव सीजन में कंपनी ने 10,000 से अधिक वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा है। साथ ही, ग्राहकों को 5 साल और 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने गुणवत्ता, ग्राहक संतुष्टि और बेहतर सेवा के माध्यम से हरदा में कारोबार बढ़ाने पर जोर दिया।







