अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय राजपूत छात्रावास में रविवार को महाराणा सेना ने शस्त्र पूजन किया। विजयदशमी पर हुए इस आयोजन में 15 से ज्यादा जिलों से आए क्षत्रियों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। हवन के बाद शस्त्रों का पूजन हुआ। शस्त्र पूजन से पहले महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा निकाली गई। अतिथियों ने बच्चों की शिक्षा और हिंदू एकता पर जोर दिया। ब्राह्मण समाज की परशुराम सेना का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर राजेंद्र राजपूत द्वारा तैयार महाराणा प्रताप ऐप लॉन्च हुआ। यह ऐप परिवार को जोड़ने, विवाह संबंध तय करने, सहयोग राशि जुटाने, प्रतिभाओं की जानकारी और गो सेवा फंड के लिए है। इस अवसर पर मौजूद अतिथियों ने शस्त्र और अश्व पूजन किया। उन्होंने समाज को एकजुट होकर क्षत्रिय धर्म का पालन करने और रक्षा के लिए सत्ता में रहने का संदेश दिया।
राजपूत छात्रावास में महाराणा सेना ने किया शस्त्र पूजन

Text Size:
2 Views
What do you think?






