Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
खंडवा

प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

3 min read

खंडवा – जिला कांग्रेस कमेटी ने  केवलराम चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार के घोटालों के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने गत माह उज्जैन महाकाल लोक में आंधी तूफान से सप्त ऋषियों की 6 मूर्तियां गिरकर खंडित होने पर मध्य प्रदेश सरकार पर भारी भ्रष्टाचार गिनाएं। वहीं स्थानीय मुद्दों में नकली बीज का व्यापार, सिहाड़ा ग्राम पंचायत घोटाला, कालंका रोड पर भाजपा विधायकों को घेरा।
प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा ने कहा कि भोपाल के सचिवालय सतपुड़ा भवन में भीषण आग लगी और इसमें महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर भस्म हो गए। यह आग लगी नहीं थी, बल्कि शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार के सबूत मिटाने के लिए जानबूझकर लगाई गई थी। इस अग्निकांड की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा प्रदेश में बड़े पैमाने पर बार-बार बिजली कटौती हो रही है, इस भीषण गर्मी में आमजन एवं किसान काफी परेशान हैं।

कांग्रेस नेत्री रूपाली बारे ने कहा कि, टंट्या भील की जन्मस्थली पर जाने वाले कालंका रोड का निर्माण किया जा रहा है। मिट्टी के ऊपर गिट्टी डालकर मिक्स करके डाली जा रही है। सरेआम सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार बताता है। पंधाना विधानसभा में ऐसे कई भ्रष्टाचार है।
कुंदन मालीवाय ने कहा कि अभी-अभी मैंने पढ़ा कि पंधाना के विधायक को जान का खतरा है। उनको जान का खतरा इस मध्यप्रदेश में सुशासन से बात करने वाली सरकार, बेहतरीन पुलिस प्रशासन, आम आदमी की जान, बहन बेटियों को बचाने की जिम्मेदारी लेने वाली सरकार से है। यह मैं नहीं कह रहा हूं, खुद विधायक पत्रकारवार्ता में कह रहे हैं। यह भ्रष्ट ठेकेदार जिन्होंने 5 सालों में उनके मध्यप्रदेश तो छोड़िए उनकी विधानसभा तक में कोई काम नहीं किया ऐसे ठेकेदारों से उनकी जान को खतरा है। मालवीय पंधाना विधायक पर आरोप लगाया कि उन्होंने झूठ बोला कि मेरे विधानसभा में 5000 करोड़ के विकास कार्य हुए हैं, मैं तो कहता हूं वह दस्तावेज बुला लो खंडवा के चारों विधानसभा मिलाकर भी 5000 करोड़ के कार्य नहीं हुए होंगे।

मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि धरने के पश्चात नायब तहसीलदार महादेव राठौर को कांग्रेसजन द्वारा राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में शिवराज की भाजपा सरकार द्वारा हुए भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि की स्थिति बनी हुई है। इन समस्याओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन कर रही है। इसी के तहत खंडवा में इस ज्ञापन के माध्यम से आपको समुचित कर कार्यवाही करने का आग्रह करती है।
इस अवसर पर अवधेश सिसोदिया, अजय ओझा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी, शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल, रुपाली बारे, छाया मोरे, अंकित पाठक, यशवंत सिलावट, डॉ चेनसिंह वर्मा, सलीम पटेल अब्दुल कादर, सौभाग सांड, प्रफुल्ल पटेल, सदाशिव भवरिया, रिंकू सोनकर, शेख शब्बीर, कड़वा पटेल, कैलाशहरि पटेल, राधेश्याम तोमर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। संचालन अधिवक्ता मुकेश नागोरी ने किया एवं आभार अहमद पटेल ने माना।

114 Views
114 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply