Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

टिमरनी में करुणाधाम आश्रम का शुभारंभ

2 min read
05 8

 

06 9
-नर्मदा परिक्रमावासियों को मिलेगी 24 घंटे नि:शुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा

अनोखा तीर, टिमरनी। नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से टिमरनी में करुणाधाम आश्रम की शुरुआत की गई है। सोमवार, 24 नवंबर को परम पूज्य गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज के करकमलों से सर्वसुविधायुक्त करुणाधाम आश्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। आश्रम के शुरू होने से नर्मदा परिक्रमा पर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं को टिमरनी में भोजन और रात्रि विश्राम की सुविधा मिल सकेगी। आश्रम में परिक्रमा वासियों के लिए 24 घंटे नि:शुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है। शुभारंभ अवसर पर गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज सहित नगर के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे धर्म, आस्था और मानव सेवा से जुड़ा अनुकरणीय कार्य बताया। उल्लेखनीय है कि करुणाधाम आश्रम भोपाल द्वारा नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर लगभग 12 स्थानों पर इसी तरह के सर्वसुविधायुक्त आश्रम संचालित किए जा रहे हैं। यहां परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को भोजन, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। टिमरनी में आश्रम शुरू होने से अब नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं को नगर में भी नि:शुल्क सेवा और सत्कार का लाभ मिलेगा। नगरवासियों एवं ग्रामीणों से भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस सेवा कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply