Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अर्चना मार्को का चयन, पंजाब में दिखाएंगी दमखम

2 min read
04 7

अनोखा तीर, हरदा/टिमरनी। जिले की कबड्डी खिलाड़ी अर्चना मार्को ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन पंजाब में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की टीम में हुआ है। प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। कबड्डी कोच अंकित जोशी ने बताया कि अर्चना मार्को न्यू एसबीएस कबड्डी क्लब की खिलाड़ी हैं। उनका चयन भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मध्यप्रदेश टीम के लिए किया गया। इसके बाद अर्चना ने 19 से 25 नवंबर तक खातेगांव में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी कोचिंग कैंप में भी हिस्सा लिया। अर्चना के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष पिंटू जोशी, सचिव जैसी शर्मा, संरक्षक मोहन चौहान सहित नर्मदा खेल अकादमी के अध्यक्ष संजय शाह, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिन दुबे, सचिव किशोर डूडी, उपाध्यक्ष राजा भुस्कुटे, सुनील दुबे, अतुल बारंगे, राजेश खेरवा, कैलाश डूडी, डॉ. राजेंद्र शर्मा, आलोक जैन, सहसचिव मुरली पाटिल, पंकज तिवारी एवं क्लब के सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा कैलाश तिल्लोरे, विनोद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, जगदीश शर्मा, मंगल सिंह यादव, रामजीवन गोदारा, गिरजाशंकर राजपूत, रामनिवास जाट, अरुण राजपूत, सुरेश बघेल, दीपक काका, दीपक भाटी, गौरव शुक्ला, राजकुमार चंदेल, विजय सावनेर सहित मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा और पवन चौधरी ने भी अर्चना की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply