Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

बैतूल सहित हरदा जिले के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात

2 min read
11 8

-भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के संचालन को मिली स्वीकृति
-छनेरा, खिरकिया, हरदा, टिमरनी, घोड़ाडोंगरी, बैतूल, आमला एवं मुलताई से होकर चलेगी ट्रेन

अनोखा तीर, हरदा। बैतूल संसदीय क्षेत्र सहित हरदा जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके के निरंतर प्रयासों से भुसावल से नागपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके द्वारा रेल मंत्रालय के समक्ष क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को उठाया गया था। इस संबंध में उन्होंने 6 अगस्त 2026 को रेल मंत्री को पत्र प्रेषित किया था। इसके प्रत्युत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अवगत कराया है कि ट्रेन क्रमांक 11111/11112 भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृत मार्ग के अनुसार यह ट्रेन छनेरा, खिरकिया, हरदा, टिमरनी, घोड़ाडोंगरी, बैतूल, आमला एवं मुलताई से होकर संचालित होगी। इससे हरदा जिले सहित बैतूल और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को भुसावल एवं नागपुर के बीच आवागमन के लिए एक नया रेल विकल्प उपलब्ध होगा। इस सुविधा से व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेल अवसंरचना का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनभावनाओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए बैतूल संसदीय क्षेत्र के लिए इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार क्षेत्र की जनता को बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने और विकास के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस के संचालन की स्वीकृति क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply