Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

सोशल मीडिया प्लेटफार्म का पासवर्ड बदलते रहें

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। महिलाओं को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग व महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से सायबर सखी प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हंै। शनिवार को जिले के थाना टिमरनी में हायर स्कूल धौलपुरकला, थाना कोतवाली हरदा में हाई स्कूल रन्हाईकला, थाना सिविल लाइन में सनरेज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, थाना हंडिया में हाई स्कूल बैड़ी, थाना छीपाबड़ में हायर सेकेण्ड्री स्कूल मोरगढ़ी, पुलिस चौकी खिकिया में हाई स्कूल पाहनपाट, पुलिस चौकी करताना में हायर सेकेंड्री स्कूल नयागांव, थाना रहटगांव में हायर सेकण्ड्री स्कूल टेमागांव तथा थाना सिराली में हायर सेकेण्ड्री स्कूल में सायबर सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल अबगांवकला में आयोजित सायबर सखी प्रशिक्षण में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करें। ईमेल आईडी, व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया का पासवर्ड मजबूत रखें एवं नियमित अंतराल में बदलते रहें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय त्रिपाठी, प्राचार्य अजय पाराशर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में एसआई माया सरलाम ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सायबर अपराध एवं सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा नाटिका के माध्यम से साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत शिक्षाप्रद कोमल फिल्म का प्रदर्शन कर सुरक्षित स्पर्श एवं असुरक्षित स्पर्श के बारे में छात्र-छात्राओं को समझाया गया तथा चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट एवं साइबर से संबंधित लिटरेचर भी उपलब्ध कराया गया।

249 Views

Leave a Reply