Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

आपदा से बचाव… स्काउट गाइड यूनिट को दिया प्रशिक्षण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के निर्देशानुसार स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी के मार्गदर्शन में स्काउट गाइड को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य डीके शाहू स्काउट गाईड कमिश्नर एवं महात्मा गांधी स्कूल प्राचार्य बीएन शर्मा एवं स्काउट गाइड प्रभारी बलराम सेंगवा तथा स्काउट गाइड सहायक पुरूषोत्तम राठौर एवं एसडीआरएफ टीम प्रभारी डिस्ट्रिक्ट कमांडमेंट मयंक जैन और उनकी टीम के सदस्य उपस्थित थे। टीम ने स्काउट गाइड को बाढ़ आपदा से निपटने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। आपदा क्या है, कितने प्रकार की होती है, साथ ही बाढ़ भूकंप, लाइफ जैकेट, टीन ड्राफ्ट, बोटल ड्राफ्ट, स्ट्रेचर लेसिंग, चोकिंग, अग्निशमन यंत्र, रोटरी रेस्क्यू, एलपीजी गैस की टंकी में आग लगने पर क्या करना है आदि की तकनीक सिखाई। इस दौरान स्काउट्स गाईड बालक-बालिकाएं एवं स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।

330 Views
What do you think?

Leave a Reply