एलबीएस कॉलेज में कोडिंग पर ओपन सेमिनार का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आधुनिकता की दौड़भाग में प्रतिदिन प्रतिस्पर्धा का दौर निरंतर जारी है और इस दौड़ में बने रहने के लिए हमें अपनी स्किल्स को नियमित रूप से अपडेट करते रहना अति आवश्यक है। यह वास्तविकता है कि आने वाले समय में हमें टेक्निकल क्षेत्र में कोडिंग की जरूरत पढ़नी ही है। कोडिंग के विषय में उठने वाले हर सवाल के जवाब जानने और एक उज्जवल भविष्य की ओर विद्यार्थी को ले जाने के लिए मुंबई स्थित लर्नकोच एडटेक कंपनी के सीईओ मनीष तिवारी द्वारा कोडिंग प्रोग्राम के बारे में सारी बातें बताई गई। उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन में कोडिंग और टेक्नोलॉजी कितनी आवश्यक है। अगले सत्र में भी लर्नकोच और एलबीएस मिलकर महाविद्यालय में कुछ शार्ट टर्म और लांग टर्म प्रोग्राम संचालित कर रहें हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव खरे द्वारा महाविद्यालय के सी-३ जंक्शन के बारे में बताया गया यहां सी-3 का मतलब काम्पिटिशन, कोडिंग और कैरियर है। जिसमें काम्पिटिशन और कैरियर के लिए चलाए जा रहे कोर्सेस कॉलेज की पढ़ाई के साथ नि:शुल्क हैं और कोडिंग का कोर्स एडऑन कोर्स है। उन्होने पिछले 1 साल से महाविद्यालय में चलाए जा रहे कोडिंग प्रोग्राम्स के बारे में भी बताया। इस अवसर पर लर्नकोच के सीईओ मनीष तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव खरे, कार्यकारिणी निदेशिका डॉ. क्षमा खरे, उप प्राचार्य संजय भार्गव, सरकारी और प्राइवेट स्कूल के संचालक व शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक शामिल रहे।

Views Today: 4

Total Views: 210

Leave a Reply

error: Content is protected !!