Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा

2 min read
Text Size:

प्रदेेश के उज्जैन में महाकाल लोक में हुई क्षति तथा हाल ही में सतपुड़ा भवन में लगी आग एवं अघोषित बिजली कटौती सहित अन्य मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नारायण टॉकीज चौक पर धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शित किया है।

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय नारायण टाकीज चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देकर महामहिम राज्यपाल के नाम प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपाा। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल एवं पूर्व विधायक डॉ. आरके दोगने के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार की विभिन्न नाकामियां गिनाई। इससे पहले कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन दौरान प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। डॉ. दोगने ने कहा कि प्रदेेश के उज्जैन में महाकाल लोक में हुई क्षति तथा हाल ही में सतपुड़ा भवन में लगी आग एवं अघोषित बिजली कटौती सहित अन्य मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नारायण टॉकीज चौक पर धरना देकर अपना विरोध जताया है। जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से किसान तथा आमजन परेशान हैं। इसके अलावा रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि, बेरोजगारी, महिला अपराध सहित अन्य मुद्दों को भी उठाया गया। धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक डॉ. आर के दोगने, ओम पटेल के अलावा पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत टाले, दिनेश यादव, केदार सिरोही, गोविंद व्यास, प्रमिला सिंह ठाकुर, जयप्रकाश त्रिपाठी, उत्तम तेनगुरिया, कुं मंजीत सिंह, धर्मेन्द्र चौहान, दीपक सारण ने भी संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता बद्री पटेल, बद्री जोशी, अमर यादव, मनीष बाबूजी, संजय गोयल, अमर रोचलानी, राजवंती लखोरे, राधिका शेखावत, राघवेंद्र पारे, प्यारेलाल सोलंकी, मुन्ना पटेल, रमेश सोनकर, सिद्धांत तिवारी, अक्षय उपरित, रामअवतार गहलोद, शैलेन्द्र जोशी, संदीप गौर, अशोक पटेल, नितिन पटेल, ज्ञानदास गुर्जर, दीपक वशिष्ठ, जावेद पटेल, राजू सोलंकी, प्रह्लाद जाट, योगेश चौहान, अजय सिंह राजपूत, राजू रिणवा, शुभम सुरमा, दिनेश विश्वकर्मा, शिवम कनोजिया, महेश राठौर, राजेश सोनकर, आरएन चौरसिया, प्रताप सिंह राजपूत, हरिप्रसाद काजवे, जीशान खान, मुकेश पुनासे, संतोष चौरे, अतुल पस्टारिया, नवीन पाल सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

203 Views
What do you think?

Leave a Reply