Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताई सरकार की उपलब्धियां

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की योजनाएं एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की योजनाओं सहित सूची जारी की गई। जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने जिले की प्रमुख योजनाओं की जानकारी सांझा करते हुए बताया कि जिल में लाड़ली लक्ष्मी योजना कुल हितग्राहियों की संख्या 33,736, लाड़ली बहना योजना कुल हितग्राहियों की संख्या 89,909 इसके अंतर्गत खर्च होने वाली राशि 8 करोड़ 67 लाख 99 हजार 800, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एवं प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से लाभान्वित हितग्राही 59,436 हंै। पीएम योजना ग्रामीण अंतर्गत कुल लाभांवित हितग्राहियों की संख्या 19,602 एवं शहरी हितग्राहियों की संख्या 9117 है। जिसमें कुल वितरित राशि 201.91 करोड़ रुपए है। वहीं गरीब परिवारों को खाद्यान पात्रता के आधार पर नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराने वाले परिवारों की संख्या 84 हजार 75 और उन से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों की संख्या 3 लाख 66 हजार 808 है।

आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत जिले में पंजीकृत हितग्राहियों की संख्या 2 लाख 76 हजार 566 है। योजना के अंतर्गत 18 हजार 99 लोगों द्वारा उपचार कराया गया। जिसमें स्वीकृत राशि 26 करोड़ 42 लाख है। इसके साथ ही रोजगार मेले के माध्यम से युवा हितग्राहियों की संख्या 3049 और जिले में सीएम राईज स्कूलों की संख्या 3, आंगनबाड़ी एवं गोद लिए गए आंगनबाड़ियों की संख्या 699, अंकुर अभियान के अंतर्गत कुल नागरिकों का पंजीयन 24,647, पौधारोपण की संख्या 41,261 में से 39 हजार पौधे जीवित अवस्था में हैं। बताया गया कि जिले के अंतर्गत स्वसहायता समूह की संख्या 3390 है जिसमें लाभान्वित महिलाओं की संख्या 24614 है। जिस पर खर्च होने वाली राशि 48 करोड़ है। किसान ब्याज माफी के माध्यम से 6332 कृषक लगभग 14 करोड़ की ब्याज राशि से मुक्त हुए हैं। जनसेवा अभियान के अंतर्गत 74692 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 74127 आवेदन स्वीकृत हुए। जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में कुल ग्रामों की संख्या 133 और उन में लाभान्वित होने वाले परिवारों की संख्या 65 हजार 763 है। सिंचाई के क्षेत्र में जिले के अंतर्गत परियोजनाओं की कुल संख्या 4 और उनसे सिंचित होने वाला रकवा लगभग 1 लाख 42 हजार 725 हेक्टेयर है। इस प्रकार प्रदेश एवं केंद्र सरकार के माध्यम से जिले में समग्र विकास की ओर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि 30 मई से 30 जून तक सेवा कार्यों के माध्यम से कार्यकर्ता घर-घर पहुंच रहे हैं। जन-जन की आशा और अपेक्षा के साथ कार्य करते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का जो सपना पं. दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था उसे साकार कर रहे हैं। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा द्वारा दी गई।

228 Views
What do you think?

Leave a Reply