तैराकी सीखने वालों को खंडवा में जल्द मिलेगी स्विमिंग पूल की सौगात

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा – कुछ ही समय में तैराकी सीखने वालों को मिलेगी स्विमिंग पूल की सौगात स्विमिंग पूल के निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु अधोसंरचना कार्य के लिए खंडवा महापौर अमृता अमर यादव के निवेदन पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान  ने खंडवा नगर निगम को एक करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है जिससे की स्विमिंग पूल का बचा हुआ कार्य जल्द जी पूर्ण हो जायेगा प्रवक्ता सुनील  जैन ने बताया कि काफी समय से स्विमिंग पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा था लेकिन आर्थिक व्यवस्था के चलते यह कार्य गति नहीं  पकड़ पाया था अब धनराशि प्राप्त होने के पश्चात शहर को एक अच्छी सौगात मिल सकेगी, यह महापौर अमृता अमर यादव की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

वर्षों से पूर्ण नहीं हो रहे स्विमिंग पूल को लेकर आप और अमृता अमर यादव ने इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर इसे पूर्ण करने के निर्देश निगम प्रशासन को दिए साथ ही लगातार वह स्वयं भी चल रहे कार्य का अवलोकन करती रही जो कार्य शेष रह गए हैं उनके टेंडर हो चुके हैं संभवत सितंबर में स्विमिंग पूल कार्य पूर्ण हो जाएगा साथ ही शहर में नर्मदा जल के लिए अमृत 2.0 के मध्यम से नई पाइप लाइन का कार्य शुरू होने वाला है, ट्रांसपोर्ट नगर की रेरा परमिशन मिल चुकी है। जिससे व्यापारियों को सम्पूर्ण संसाधन के साथ नए परिवेश में ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापार मिल सकेगा, कायाकल्प के माध्यम से शहर के मुख्यमार्ग बन सकेंगे, और अब एक करोड़ की अधोसंरचना कार्य राशि से स्विमिंग पूल का कार्य भी जल्द ही पूर्ण हो जायेगा,, स्विमिंग पूल अधोसंरचना राशि स्वीकृत होने पर महापौर अमृता अमर यादव ने खंडवा की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री जी का आभार  माना है

102 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!