खालवा में करंट से युवती की दुखद मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- करंट लगने से कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। घटना खालवा की है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।? 19 वर्षीय भूमि तिवारी खंडवा के एसएन कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी।  देर रात हादसा हुआ। परिजन अस्पताल ले जाते, इतनी देर में भूमि ने दम तोड़ दिया।
छात्रा के पिता जयप्रकाश तिवारी ने थाना खालवा पुलिस को प्रारंभिक सूचना दी। बताया कि उनकी बेटी भूमि पढ़ाई कर रही थी। थोड़ी दूर कूलर रखा हुआ था। बारिश होने से फर्श भी गीला था। वह पढ़ाई करते-करते अचानक कूलर के पास पहुंची और उस पर हाथ रख दिया। इतने में उसे करंट का झटका लगा।

चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटा दौड़कर वहां पहुंचा। कूलर का पिन हटाकर स्विच ऑफ किया। च्यादा घबराहट देख हम लोग उसे अस्पताल लेकर रवाना हुए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही भूमि की मौत हो गई। करंट फैलने की वजह कूलर की वायरिंग फॉल्ट होना है। चूहों ने तारों को कतर दिया था। बालिका भूमि का  खालवा मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार हुआ।

96 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!