मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए आँवला, करंज और कचनार के पौधे

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आँवला, करंज और कचनार के पौधे रोपे। भोपाल के पूर्व महापौर  आलोक शर्मा और इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर  सार्थक भगत ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ  संत कुमार मिश्रा एवं  आयुष मुकाती ने अपने जन्म-दिवस और  रोहित धारसिया एवं श्रीमती प्रियंका धारसिया ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे रोपे।

इनके परिजन  अनिल भार्गव, श्रीमती कौशल्या मिश्रा, सुश्री रश्मि शुभश्री,  अतुल धारसिया और श्रीमती पुष्पा मुकाती भी पौध-रोपण में शामिल हुईं।

101 Views

Leave a Reply