गोगादेव मंदिर की जमीन के कब्जे की शिकायत पुलिस महानिदेशक से की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा गोगादेव मंदिर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता आरबी भाई पटेल ने पुलिस महानिदेशक उज्जैन, राज्यपाल मप्र शासन, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव मप्र शासन, कलेक्टर एवं एसपी को पुन: आवेदन देकर की है।
पटेल ने आवेदन में बताया कि 14 मार्च 2023 को भी मंदिर की भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर आवेदन दिया था, लेकिन अब तक संंबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नही की गई।  पटेल ने आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र के पटवारी, नगर निगम के भवन अधिकारी एवं कुछ पुलिस अधिकारी भूमि की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की बजाय व्यक्तिगत लाभ लेने में लगे है।

कब्जाधारी व्यक्ति ने मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण कर रखा है, जिससे समाजजनों में रोष व्याप्त है। संभागायुक्त को की गई शिकायत में जाँच किए जाने के आदेश देवास कलेक्टर को दिए गए है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा नगर निगम आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को जाँच कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश भी दिए है। उसके बावजूद अवैध निर्माण जारी है। संभागायुक्त द्वारा दिए गए आदेश पर किसी प्रकार की कार्यवाही संबंधित अधिकारियों द्वारा नही की जा रही है। श्री पटेल ने मांग की है कि संभागायुक्त के आदेश का पालन कर अवैध निर्माण कार्य रोके जाने के आदेश दिए जाए।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!