
विकास पवार बड़वाह – क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे नगरवासियों और दुकानदारों की बैठक ली।इस मौके पर नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।लेकिन इस आवश्यक बैठक में नपा सीएमओ कुशल सिंह डुडवे ही नदारत रहे ।हालाकि बैठक में विधायक बिरला ने नगर पालिका की अतिक्रमण मुहिम में होने वाली व्यापारियों की समस्या को सुना । इस दौरान सराफा व्यापारी विनय जैन ने कहा की हमे ये समझ नही आ रहा की नपा अतिक्रमण मुहिम चला रही है या हमारे जमीन पर कब्जा करना चाहती है ।ऐसा इसलिए की पहली बार नपती की तो मेरा मकान अतिक्रमण से चार फिट दूर था ।दूसरी बार नजूल के नक्शे से नपती की तो मेरे मकान का ओटला एक फिट अतिक्रमण में बताया ।जिसे मेरे द्वारा अधिकारियो को स्वयं तोड़ने की बात कही ।जिसके बाद नपा के अधिकारीयो मेरी मकान की दीवार एक फिट अतिक्रमण में बताई ।वो भी एक फिट दीवार मेने तोड़ दी ।जिसके बाद अतिक्रमण तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन लेकर आए और मेरी दीवार को और तोड़ दिया। मुझे समझ नही आ रहा की । नपा प्रशासन मेरे मकानों पर कब्जा करना चाहती है ।विगत 60 सालो में कई बार नपा की अतिक्रमण मुहिम आई जब मेरे मकान का एक पत्थर नही हिला ।आज अधिकारी को मेरा अतिक्रमण दिख रहा है ।मुझे ये समझ नही आ रहा नगर पालिका न्याय करने के लिए बैठी है,या अन्याय करने के लिए ।मेने आपको और नपा अध्य्यक्ष राकेश गुप्ता को कोई पार्टी देखकर वोट नही दिया था । मेने सिर्फ अच्छा आदमी देखकर वोट दिया है ।जबकि नपा सीधे आदमी को दबा रही है ।राजेंद्र अरोरा ने कहा कि जब अतिक्रमण होता है । तो नगर पालिक अधिकारी क्यों नहीं ध्यान देते हैं । क्यों किसी मुहिम के दौरान ही अधिकारी की नजर उसके अवैध निर्माण व कब्जे पर जाती है ।अधिकारी का काम हो जाता है, तो वह अपनी आंखें बंद कर लेते हैं । सुबोध आरस ने कहा गुरुनानक मार्ग में हाल ही में 10 फिट के मकान में सात दुकानो का निर्माण हुआ है ।जिसके ओटले का निर्माण सड़क के ऊपर के हिस्से में हुआ है । उस समय नपा अधिकारी कहा जाते है ।उसे भवन निर्माण की परमिशन के साथ इसकी भी परमिशन दी गई ? नगर के समाजसेवी हनुमंतसिह तोमर गुड्डू दादा ने कहा कि आपका कहना है की केवल दुकानों और मकानों के बाहर बने ओटले ही तोड़े जायेंगे ।यदि किसी ने अपनी हद में ओटले बनाए हैं तो क्या आप उसे भी तोड़ोगे ।इसलिए लिए नपा ने क्या माप दंड बनाए है ।ये नजूल का नक्शा एम जी रोड पर मंजूर होगा या पूरे नगर में । उन्होंने कहा कि आज 90 प्रतिशत नगर का व्यापार एमजी रोड पर है । जहा व्यापारी लाखों रुपए की दुकान लेकर व्यापार कर रहे हैं ।जिनके आगे ठेले वाले आकर खड़े होते हैं । जिन्हें जब दुकानदार हटाता है तो ठेले वाला दुकानदार से विवाद कर मारने को खड़े हो जाते है।और ऐसी स्थिति में सारे नेता ठेले वाले के साथ खड़े हो जाते है ।हम चाहते है की आप नगर विकास के नाम पर एक दो काम तो करो । इन ठेले वालों के लिए कोई उचित व्यवस्था तो करे ।

अधिकारी आते हैं जाते हैं विकास कार्य में आप सभी सहयोग करे —–
नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने उपस्थितजनों से कहा कि यह शहर हमारा है अधिकारी आते हैं जाते हैं यदि किसी मुहिम से हमारे शहर का विकास होता है तो हमें सबको सहयोग करना चाहिए । आज बड़वाह की जो दशा है वह आप सभी विगत कई सालो से देख रहे हैं । और हम यह नहीं चाहते कि यह विकास थम कर रह जाए और आगे हमारे बड़वाह की दुर्गति हो । आज जो नगर पालिका एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था के लिए रोड चौड़ीकरण कार्य और पानी निकासी के लिए नाली निर्माण करने जा रही है । उस कार्य से आने वाले दिनों में आप सभी व्यापारियों को व्यापार करने का अच्छा अवसर मिलेगा । इस कार्य से सड़क का चौड़ीकरण होगा आप की दुकानों में आने वाले ग्राहक अपने वाहन दुकानों के सामने खड़े कर सकेंगे ।जिससे रोड पर जाम की स्थिति निर्मित नही होगी ।जिससे आपका ही व्यापार बढ़ेगा । मेरा आप लोगों से एक ही विनती है कि आपको जैसी भी समस्या आती है । आप मुझसे मिले आप यदि मुझसे बात करके संतुष्ट नहीं होते हो, तो फिर नपा सीएमओ हैं कलेक्टर, सांसद, विधायक और मुख्यमंत्री है ।जिनके पास जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं । आज नगर के 80 प्रतिशत व्यापारी और रहवासी इस कार्य से संतुष्ट हैं । सिर्फ असंतुष्ट है तो केवल बीस प्रतिशत लोग ही हैं । जिनके कारण इस कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है और यदि यह 20 प्रतिशत लोग भी संतुष्ट हो जाए । तो हमारे ही नगर का विकास होना संभव है । नहीं तो आने वाले टाइम में इस मार्केट में लाखों करोड़ों की दुकानों के होने के बावजूद इसका कोई महत्व नहीं रह जाएगा ।
नपा अधिकारी नम्रता से व्यापारियों की समस्या का करे समाधान —–
विधायक सचिन बिरला ने कहा कि हमारे शहर में विकास की बहुत कमी है । और यदि नपा परिषद और नपा सीएमओ एवं उनके कर्मचारियों द्वारा नगर के सुधार के लिए कोई कार्य किया जा रहा है । तो हमारा भी फर्ज है । उन्हे सहयोग करना चाहिए । ताकि हमारे शहर का विकास हो और हमे रोजगार के नए अवसर मिले । आप नपा के इस कार्य में अधिकारियों का सहयोग करें । कोई भी समस्या है तो आप अधिकारियों से मिले उस समस्या का समाधान निकालें और विधायक ने नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता को कहा कि अधिकारियों को आप बताएं कि हर व्यापारी हर रहवासी से नम्रता से बात करें और यदि ऐसा नहीं होता है । तो इसकी शिकायत व्यापारी या कोई भी रहवासी मुझे करें । उस अधिकारी का हिसाब में करूंगा ।
Views Today: 2
Total Views: 120

