बेटियों व महिलाओं को दहेज के लिए प्रताड़ित करना भी एक अपराध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- हमारे समाज में आज भी देखा जा रहा है कि महिलाओं व बेटियों को दहेज के लिए बहुत प्रताड़ित किया जाता है उन्हें परेशान किया जाता है उन्हें तन मन से भी प्रताड़ित किया जाता है जो कि अत्यंत अमानवीय घटना होती है जो कि दहेज के लिए प्रताड़ित करना एक गुनाह है अपराध के समान है दहेज प्रथा पहले से होती आ रही है परंतु इस पर कोई रोक नहीं है यह बात पत्रकार मित्रों से चर्चा करते हुए जेडीयू युवा जनता दल यूनाइटेड के युवा नेता पूर्व जिला भोपाल उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव एवं अखिल भारतीय वीर युवा गुर्जर महासभा के सदस्य समाजसेवी प्रोफेसर अर्पित गुर्जर जी ने समाज में कुछ ऐसे मुद्दे जिन पर उन्होंने चर्चा की लोक मनमाने तरीके से दहेज लेते हैं और देते भी हैं जैसे रिश्वत लेना और देना दोनों पाप है उसी प्रकार दहेज लेना और देना दोनों पाप ही है दहेज के लिए इतना परेशान करना बेटियों व महिलाओं को मारना पीटना बहुत चलता है गांव हो या शहर दोनों में ही दहेज के लालची बहुत बढ़ गए हैं दहेज के लिए डिमांड चलती है गांव में दहेज प्रथा भी एक कु – प्रथा है यह प्रथा हमारे समाज के लिए काफी बेहद शर्मनाक है इस पर रोक होनी चाहिए ऐसे ही हाल में घटना हरदा जिले की टिमरनी तहसील के रहट गांव थाना क्षेत्र की है वहां हाल ही में हुई शादीशुदा जोड़े में दहेज के लालची पनपने लगे वहां बहू को इतना परेशान किया इतना प्रताड़ित किया कि वह परेशान हो गई उसकी जान चली गई यह घटना बहुत ही शर्मनाक शर्मशार अमानवीय और निंदा हारक है ऐसी दहेज प्रथा को लेकर एक घटना हुई कि उसे मौत के अलावा कुछ नहीं दिखाई दिया पीड़ित बहू को इन लालची लोगों के परेशान करने पर उसकी जान ले ली गई सर्वप्रथम दहेज लेना एवं देना दोनों गलत है ना जाने कितनी बेटियां महिलाएं बहुओं को अपनी जान देनी पड़ जाती है उन्हें मारा जाता है कई कई प्रकार से प्रताड़ित करते हैं कई बार उनकी जान ले लेते हैं मेरा यह मानना है कि बेटी महिलाओं को इन जैसे लालची लोगों की नजदीकी थाना क्षेत्र में शिकायत करें परंतु यह भी ध्यान रखें अगर दहेज प्रथा के लिए सच में परेशान करते हैं प्रताड़ित करते हैं तो जरूर शिकायत करें और इसका गलत फायदा उठाकर किसी को परेशान भी ना करें और आजकल यह भी सत्य है कि शादियों में फिजूलखर्ची बहुत बढ़ गया है लोग अलग-अलग ढंग से शादियों में पैसे खर्च करते हैं आजकल शादियां सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है जहां एक बाप अपने बच्चों की शादी करते हैं पर जमाने के दिखावे के कारण उन्हें भी इधर-उधर से पैसे लेकर शादी करनी पड़ती है फिर भी दहेज के लालची लोग भी हमारे समाज में रहते हैं जो बहू एवं उसके मायके वाले को दहेज के लिए परेशान करते हैं हमारे समाज देश में आज भी लोगों के मन में दहेज प्रथा का चलन चलता है लोग बिना डरे गर्व से अपने बेटे की कीमत लगाकर शादी में दहेज की डिमांड करते हैं कई बार देखा गया है कि शादी से पहले दहेज ना मिलने पर लोग शादी करने से इंकार कर देते हैं दहेज प्रथा एक कुप्रथा है उसको कुप्रथा के रूप में माना जाता है ऐसी प्रथा हमारे देश समाज से मुक्त कर देनी चाहिए दहेज प्रथा को मुक्त करने के लिए हमारे देश के हमारे सारे समाज के लोगों को आगे होना पड़ेगा और हमारे समाज से दहेज प्रथा मुक्त करना चाहिए और जो ऐसे लालची लोग लोग हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए सच में इन लालची लोगों को सजा मिले जिन्होंने ऐसी प्रथा को लेकर अपने घर की बेटी महिलाओं को प्रताड़ित किया है परंतु कई बार ऐसा भी देखा जाता है जानबूझकर भी आजकल ऐसे केस में अपने ससुराल वालों को फंसा देते हैं पर यह गलत है कभी भी ऐसे गलत केस में ना फसाए

श्री गुर्जर का कहना है कि हम सब मिलकर हमारे समाज से ऐसी कुप्रथा दहेज प्रथा को मुक्त करने का प्रयास करें ऐसा प्रयास करें कि ऐसी प्रथा गांव शहर से बिल्कुल मुक्त हो सभी अपने समाज में ऐसा प्रयत्न करें कि दहेज के लिए कोई किसी को प्रताड़ित ना करें और ऐसा करने पर सभी अपने समाज के वरिष्ठ अधिकारी लोग इस पर तुरंत कार्रवाई करें और पुलिस प्रशासन भी इनके दहेज प्रथा वाले लालची लोगों लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए और उसके खिलाफ एक कड़क कानून बनाकर सजा सुनिश्चित करें ताकि ऐसी दहेज प्रथा पर रोक लगे ।।।।

Views Today: 2

Total Views: 120

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!