वार्ड क्रमांक 13 के बिजली पोल पर लगी आग टूलबॉक्स जलकर खाक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुकेश सोनी, आठनेर- नगर के वार्ड क्रमांक 13 जैन मंदिर के सामने के पोल पर अचानक आग लगने से नगर में बड़ा हादसा होने से बच गया बताया जाता है कि नगर के रहसीइलाके में यह हादसा घटित हुआ है इस संबंध में नगर के यशवंतराव कावड़क ने बताया कि अचानक इस बॉक्स में आग लगने से आवाज आने लगी जिसको देखते हुए हम लोग घरों से बाहर निकले देखते ही देखते भारी आवाज एवं पोल से बॉक्स से आग का गोला निकलता हुआ दिखाई दिया जिसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई जिस पर फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की बॉक्सो में पक्षियों ने अपने घोसले बनालीऐ है एवं कहीं भी थोड़ा सा लोड ज्यादा होने से इन बॉक्सो में हमेशा से ही आंग लग जा रही है एम.पी.ई.बी को समय रहते इनबॉक्स की साफ-सफाई एवं इस ओर ध्यान देकर ऐसे हादसे दोबारा ना हो ऐसी व्यवस्था तुरंत बनाना चाहिए

87 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!