Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आज  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिये बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित किए जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि 23 जून को विधानसभा क्षेत्र हरदा के जनपद पंचायत कार्यालय में शिविर आयोजित होगा, जिसमें हरदा के मतदाता शामिल होंगे। इसी प्रकार टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुलड़ी के ग्राम पंचायत भवन में मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित होगा, जिसमें झाड़बीड़ा, पाडरमाटी, धनगांव, फुलड़ी, सिंदखेड़ा, रहटगांव, मोहनपुर उर्फ नजरपुरा, छीरपुरा, धनपाड़ा, कासरनी, सिंगनपुर व आमसागर के मतदाता शामिल होंगे। इसके अलावा ग्राम नहालीकला में शिविर आयोजित होगा, जिसमें ग्राम ढोलगांवकला, लोलांगरा, रामपुरा व विक्रपुरकला के मतदाता शामिल होंगे। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply