आज गिल्लौर आएंगे मुख्यमंत्री विवाह समारोह में वर-वधुओं को देंगे आशीर्वाद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भैरूंदा। भैंरूंदा के ग्राम गिल्लौर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 470 वर-वधू एक दूजे के होंगे। वहीं अग्रि को साक्षी मानकर ७ फेरे लेंगे। इस मौके पर सभी नवयुगलों को आशीर्वाद देने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गिल्लौर पहुंचेंगे। प्रशासन के द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई चेतावनी के बाद प्रशासन ने भैरूंदा में होने वाले आयोजन का स्थान परिवर्तन कर गिल्लौर के खुशी वेयर हाऊस में किया है। जिसके चलते अब यहां पर सीमित व्यवस्थाओं के बीच विवाह की रस्में पूरी होंगी। मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और 1 घंटे रूकने के बाद भोपाल रवाना हो जाएगे। गुरुवार को जनपद पंचायत का अमला आवश्यक तैयारियों में व्यस्त रहा इस दौरान वर-वधुओं के टोकन, भोजन सामग्री कूपन, चेक वितरण आदि का कार्य पंचायत सभागार में चलता रहा। प्रशासन के द्वारा मौसम को देखते हुए वर-वधुओं के साथ आने वाले परिजनों की संख्या में कटौती की है। पहले वर-वधुओं के साथ 50 लोगों के आने की अनुमति थी जिसे घटाकर अब 10 कर दी गई है।

एसडीएम ने लिया जायजा

गुरुवार को एसडीएम डीएस तोमर ने गिल्लौर के खुशी वेयर हाऊस पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वह भोजन सामग्री स्थल पर पहुंचे और यहां पर बन रहे भोजन की गुणवत्ता को जांचा। उन्होंने भोजन तैयार कर रहे ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए भोजन की गुणवत्ता में विशेष ध्यान रखा जाए। भोजन के पैकेट निर्धारित मात्रा के अनुसार ही दिए जाए। जिससे दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त उन्होंने व्यवस्थाओं में लगे हुए पंचायत सचिव एवं पटवारियों को भी दिशा निर्देश दिए।

Views Today: 2

Total Views: 122

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!