Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

प्रधानमंत्री धरती आबा अभियान के तहत 5 हजार से अधिक घर रोशन

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रधानमंत्री धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कंपनी कार्यक्षेत्र के 14 जिलों में अब तक 5050 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परिवारों के घरों और सार्वजनिक संस्थानों को रोशन किया है। इस योजना में आदिवासी बहुल गांवों के विभिन्न जनजाति के अविद्युतीकृत घरों को ऊर्जीकृत किया जा रहा है। जिसमें कंपनी के अंतर्गत अशोकनगर में 37, बैतूल में 642, गुना में 960, भोपाल में 119, ग्वालियर में 10, हरदा में 528, मुरैना में 38, नर्मदापुरम में 332, रायसेन में 650, राजगढ़ में 156, सीहोर में 350, श्योपुर में 151, शिवपुरी में 94 और विदिशा में 983 घरों में बिजली पहुंचाई गई है। उल्लेखनीय है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रधानमंत्री धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत अब 519 पात्र हितग्राहियों के घरों को जल्द ही विद्युतीकृत कर रोशन किया जाएगा। यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रमुख योजनाओं में शामिल है जिस पर तीव्र गति से काम किया जा रहा है।  धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत कंपनी कार्यक्षेत्र के 14 आदिवासी बहुल जिलों के पात्र परिवारों के घर रोशन होने से एक ओर जहां आदिवासी परिवारों के बच्चों को पढ़ने-लिखने के साथ ही घरेलू कामकाज और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं वहीं दूसरी ओर पीने के पानी, सड़क बत्ती और मूलभूत सुविधाएं मिलने से उनके रहन-सहन के स्तर में सुधार दिखाई दे रहा है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply