Skip to content
Sunday, 11 October 2026
खंडवा

सालों से फरार डकैती का आरोपी गिरफ्तार  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। पुलिस को डकैती के मामले में सात साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने 12 दोस्तों के साथ मिलकर 2016 में परिवार को बंधक बनाकर डकैती की थी। वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए विष्णु शिंदे मुंबई भाग गया था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी पर १० हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने बताया कि 6 अगस्त 2016 को रात के करीब तीन बजे 12 बदमाशों ने घासपुरा क्षेत्र में उर्दू स्कूल के पीछे रहने वाले अधिवक्ता गनीभाई फिदवी के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने परिवार को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर करीब 15 लाख के गहने और दस लाख रुपए कैश ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर 23 अगस्त 2016 को महाराष्ट्र और राजस्थान से ८ आरोपियों को पकड़ लिया गया था। इस वारदात में जालाना का विष्णु शिंदे भी था जो मुंबई भाग गया था। हाल ही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर को सूचना मिली कि विष्णु मुंबई में है। मंगलवार को उसकी लोकेशन मिलने पर टीआई ने उसे पकड़ने के लिए टीम रवाना की। जहां टीम ने उसे मुंबई में पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदने का काम करते हुए पकड़ा और उसे खंडवा लाया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रधान आरक्षक महेंद्र वर्मा की अहम भूमिका रही। आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ कर डकैती का माल जब्त किया जाएगा। साथ ही अन्य लूटपाट के मामले में भी पूछताछ की जाएगी।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply