Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

बारिश की दस्तक… हरदा में बूंदाबांदी, खिरकिया क्षेत्र में झमाझम

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आषाढ़ माह की शुरूआत के साथ ही क्षेत्रवारी बारिश का इंतजार कर रहे थे। उसकी गुरूवार को दस्तक हो गई है। जी हॉ, क्षेत्र में बारिश ने अपनी आमद दे दी है। जिसे क्षेत्र के किसानों पर खुशी की झलक दिखाई पड़ रही है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरूवार दोपहर आसमान में घने बादल छा गये थे। वहीं तेज हवा-आंधी का दौर छिड़ गया। इस बीच हरदा में कुछ देर बूंदाबांदी हुई। लेकिन, खिरकिया क्षेत्र में झमाझम पानी बरसने की बात सामने आई है। क्षेत्र के कई गांवों मेंपानी बहकर निकल गया। जबकि शहरी क्षेत्र में छोटे-मोटे नाले उफान पर आ गए। इसी के साथ किसानों की उम्मीदों को बल मिला है। किसान बोले कि इंतजार की घड़ियां लगभग खत्म हो गई है। बादल में सक्रिय मौसम को देखकर अतिशीघ्र बारिश का अंदाजा है। एक अन्य किसान ने कहा कि इस साल बारिश ने किसानों को भरपूर वक्त दिया ग्रीष्मकालीन मूंग की कटाई के साथ-साथ खेतों को भी तैयार करने का समय मिला। जिसका किसान फायदा उठाने से नही चूके। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी ब्लाक अंतर्गत कृषि रकबा बुआई के लिये तैयार है। हालांकि किसान बुआई को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी के मूड में नही दिख रहे। जमीन में पर्याप्त नमी समेत मौसम की टोह लेकर ही बुआई करने का फैसला लेंगे। फिलहाल बारिश की आमद ने जहां किसान अपने आवश्यक कार्यो को लेकर सक्रिय हो गए हैं, वहीं बूंदाबांदी व ठंडी हवाओं के चलते लोगों को तीखी उमश से राहत मिली है।

184 Views
What do you think?

Leave a Reply