बूथ अध्यक्षों की बैठक में आह्वान …. कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर बताएं उपलब्धियां

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कांगे्रस के शासनकाल में सड़कों की दुर्दशा किसी से छिपी नही है। घंटो एक समान बिजली तक नही मिल पाती थी, जबकि ये सब आम जनता की मूलभूत सुविधा या यूं कहें कि उनका अधिकार था। परंतु कांग्रेस ने जनता को अंधेरे के साथ-साथ गड्ढे मय सड़कों के बीच धकेल रखा था। यहां तक की पूर्ववर्ती सरकार के कुप्रबंधन से जनता निराश हो चली और कांग्रेस को ऐसा सबक सिखाया कि उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। तभी से विकास के एक नये अध्याय की शुरूआत हुई, जो अनवरत जारी है। यह बातें कृषि मंत्री कमल पटेल ने जिपं अध्यक्ष निवास पर आयोजित बूथ अध्यक्षों की बैठक दौरान पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से कही। श्री पटेल हरदा-खिरकिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर श्री पटेल ने सक्रिय कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव तथा शहरी क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर जनता को पूर्ववर्ती तथा वर्तमान सरकारों के बीच का अंतर समझाएं। उन्होंनें कहा कि पहले गांव से शहर तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नही था। लेकिन सरकार बदली और दृढ़ इच्छाशक्ति वाली सरकार ने कार्यभार संभाला। जिसने सत्ता में आते ही जन सारोकार से जुड़े मुद्दों पर काम किया। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुझे गर्व है कि प्रदेश के सभी जिलों के साथ साथ हरदा जिले का भी अपेक्षाकृत विकास हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की दूरगामी सोच के चलते प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अस्तित्व में आई। तभी से सड़कों का जाल बिछाये जाने का सिलसिला जारी है। जिसका दूरदराज स्थित ग्रामों के साथ ही मजरे-टोले में रहने वाले लोगों को सड़क सुविधा की सौगात मिली। उनके गांवों को मुख्य मार्गो से जोड़कर तहसील व जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क जोड़ा है। जिससे विकास, रोजगार के अवसर तथा निवेश के क्षेत्र में लोगों की रूचि बढ़ी है। इसी के साथ गांव की संपत्तियों का मालिकाना हक इस दिशा में पुख्ता मोहर है। इसके अलावा तीसरी फसल के रूप में ग्रीष्मकालीन मूंग किसानों को आर्थिक मजबूूती प्रदान कर रही है। उनके उत्पादन का ससम्मान समर्थन मूल्य पर खरीदने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। इस दौरान श्री पटेल ने बूथ अध्यक्षों को ओर भी अनेक टिप्स दिए। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, जिपं अध्यक्ष गजेन्द्र शाह समेत समस्त बूथ एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

क्षेत्र में सड़कोंं का बिछा जाल

बैठक में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहावत सुनाते हुए कहा कि जंगल में मोर नाचा, किस किस ने देखा वाली बात का ध्यान रखें। इसका मतलब समझाते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीब, मजदूर, किसान समेत हर वर्ग के उत्थान की दिशा में संकल्पित है। जिनके हितार्थ कई योजनाएं बनाई तथा समय-समय पर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये। उन्होंनें क्षेत्र को सड़कों की मिली सौगात के बारे में बताया कि पूरे जिले को सड़क मय कर दिया है। गांव से गांव कनेक्ट हुए हैं, वहीं पुल-पुलियाओं के निर्माण को लेकर हाल ही में कार्यो को स्वीकृति प्रदान की है। मंडी निधी से प्रदेश के 29 जिलों के साथ ही हरदा को 54 सड़क मंजूर की हैं। वहीं 5 बड़े पुल भी इसी में शामिल है। इसके अलावा खंडवा स्टेट हाइवे पर खेड़ीपुरा के पास अजनाल नदी पर बड़ा पुल सहित कडौला, मसनगांव, मांदला और मुहाल स्थित नदियों पर भी पुल बनाए जाने की तैयारी है। वहीं नीमगांव-झाड़पा के बीच स्थित नदी पर 5 करोड़ की लागत से पुल बनना प्रस्तावित है।

123 करोड़ से विद्युतीकरण कार्य

खिरकिया क्षेत्र के लिये कहा कि 123 करोड़ रूपयें से विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। जिसका क्षेत्र के गौमुख स्थल से शुरूआत कर दी है। वहां कार्य अंतर्गत पहला खंबा गाड़ दिया है। वहीं जामली में प्रस्तावित विद्युत सब स्टेशन का जिक्र करते हुए श्री पटेल ने कहा कि इससे पहले भी सुल्तानपुर, छीपावड़ और सोड़लपुर में 132 केव्ही का सब स्टेशन स्थापित कराया है। इसके बाद जिले में कुल 4 सब स्टेशन हो जाएंगे। बावजूद भाजपा व उसके जनप्रतिनिधि रूकेगी नही बल्कि शेष कार्यो को पूरा कराएंगे।

अब खेतों तक बनाएंगे पहुंच मार्ग

क्षेत्र में सड़क, बिजली, सिंचाईं समेत अन्य विकास कार्यो की जानकारी देने के साथ ही कृषि मंत्री कमल पटेल ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र के कार्यो के लिये सीधा संपर्क करने की बात कही। छोटे-बड़े सभी कार्यो को तवज्जों दी जाएं। गांव में सड़क बनने के बाद आगे चलकर किसानों के खेतों तक सुरक्षित पहुंच मार्ग का निर्माण करना ही असल में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास है। उन्होंनें कहा कि में भी एक किसान पुत्र हूं। किसानी व किसानी से जुड़े हर एक काम को जानता हूॅ , समझता हूॅ। इसलिये उनकी हर एक समस्या का समाधन करने का जुनून है। जिसका श्रेय पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को जाता है। जिनकी अथक मेहनत तथा दिन रात की भागदौड़ के परिणामस्वरूप हमें प्रतिनिधित्व का मौका मिलता है। उन्होंनें गांवों में खेत पहुंच मार्ग के लिये संबंधित किसानों को एकजुट कर कार्य की रूपरेखा बनाएं। उसे पूरा कराना मेरी जिम्मेदारी है।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!