Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

कलेक्टर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग शुक्रवार 23 जून को जिले के ग्राम काल्याखेड़ी, खमलाय, बारंगी, मांदला, कुड़ावा, चौकड़ी, धनवाड़ा व बम्हनगांव का दौरा कर वहां के ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उपस्थित अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करायेंगे। इस दौरान आयोजित ग्राम चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिकारी जानकारी देंगे। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि भ्रमण के दौरान वे उपस्थित रहें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि उनके संबंधित क्लस्टर के उपयंत्री, पंचायत समन्वयक अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहें।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply